क्या हर गलत काम IPC के अनुसार Offence होता है? पूरा कानूनी सच

Published On: July 30, 2026
Follow Us
क्या हर गलत काम IPC के अनुसार Offence होता है?

बहुत बार हमारे साथ कुछ ऐसा होता है की हम किसी व्यक्ति के व्यवहार या किसी घटना को देखकर तुरंत जवाब दे देते हैं कि यह गलत है, इसलिए यह अपराध भी मान लिया जाता है। लेकिन जो यह हमारा भारतीय कानून है इस विषय को इतनी सरलता से अपराध को नहीं देखने का काम करता है। हमारा जो यह कानून और नैतिकता (Morality) है वो हमेशा एक जैसा नहीं होता है। समाज में जो भी हमारे नजर में गलत दिखाई पड़ जाता है वो हर चीज तो भारतीय दंड संहिता (IPC) के अनुसार अपराध नहीं बन जाती है।

यही कारण है कि किसी भी घटना को अपराध मानने से पहले हमे यह समझना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हमारा भारतीय कानून Offence किसे मानता है और इसका किन परिस्थितियों में किसी कार्य पर आपराधिक कार्रवाई किया जा सकता है।

IPC के अनुसार Offence क्या होता है? – IPC Offence Definition in Hindi

भारतीय दंड संहिता के अनुसार Offence वह कार्य या चूक (Act or Omission) माना जाता है, जिसके लिए हमारे कानून में दंड का प्रावधान किया गया हो। इसका साफ और सीधा अर्थ तो यह है कि हर किसी काम का गलत होना पर्याप्त नहीं माना जा सकता है। यदि उस कार्य के लिए किसी कानून में सजा निर्धारित नहीं किया गया है, तो वह कार्य IPC के अनुसार अपराध नहीं माना जा सकता है।

यही मुख्य कारण है कि अदालत किसी भी मामले में सबसे पहले यह देखने का काम करती है कि हमारा संबंधित कानून उस कार्य को अपराध घोषित करता है या नहीं। यदि कानून में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं मिलता है, तो केवल नैतिक आधार पर किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं कहा जा सकता है।

IPC Offence Definition in Hindi

📊 नैतिक गलती और कानूनी Offence में अंतर – IPC Offence Definition in Hindi

स्थितिसमाज की नजर मेंIPC के अनुसार
किसी से वादा तोड़नागलत होता हैअपराध नहीं है
चोरी करनागलत भी होता हैअपराध भी होता है
किसी का हत्या करनागलत भी होता हैगंभीर अपराध में आता है
ट्रैफिक नियम तोड़नागलत हैसंबंधित कानून के तहत दंडनीय
झूठ बोलनाहर बार गलतहर स्थिति में अपराध नहीं होता

अदालत कैसे तय करती है कि Offence हुआ है या नहीं?

जब किसी प्रकार का मामला अदालत में पहुंच जाता है, तो वहा केवल आरोपों के आधार पर फैसला नहीं सुनाया जाता है। बल्कि अदालत सबसे पहले यह जांच करती है कि जिस काम की शिकायत करी गई है, क्या उसके लिए किसी कानून में सजा का प्रावधान मौजूद होता है। इसके बाद उस घटना से जुड़े सभी साक्ष्य के साथ गवाहों के बयान और आरोपी की भूमिका को भी देखने का प्रावधान होता है।

यदि अदालत को यह लगता है कि कानून के सभी आवश्यक तत्व पूरे हो रहे हैं, तभी उन सभी कार्य को अपराध माना जाता है। केवल किसी भी व्यक्ति पर आरोप लग जाना उसे अपराधी नहीं बना देता है।

क्या IPC के अलावा भी अपराध हो सकते हैं?

हाँ जी, बिल्कुल होता हैं। हमारे भारत में केवल एक IPC ही एकमात्र कानून नहीं है। बहुत से विशेष कानून ऐसे भी हैं जिनके तहत अलग-अलग प्रकार के अपराधों की सुनवाई होती रहती है।

हम आपको उदाहरण से समझाते है जैसे सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक नियमों से जुड़े मामलों पर Motor Vehicles Act लगता है, बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर POCSO Act, साइबर अपराधों पर Information Technology Act और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर NDPS Act लागू होने का काम करता है।

इसलिए साफ सीधी बात हर अपराध IPC के तहत ही दर्ज होगा, ऐसा मानना सही नहीं होता है।

सिर्फ गलत होना काफी नहीं, कानून का लागू होना भी जरूरी है

हम एक बात सभी नागरिक को समझाना चाहते है कि कानून भावनाओं के आधार पर नहीं चलता है। आपके लिए अदालत यह नहीं देखेगी कि समाज किसी काम को कितना गलत मानता है, बल्कि यह देखने का काम करती है कि उस काम के लिए कानून में क्या प्रावधान मौजूद हैं।

यही तो वजह है कि कई मामलों में लोगों को लगता है कि अपराध हुआ होता है, लेकिन कानूनी रूप से मामला किसी दूसरी ओर आ जाता है।

अक्सर लोग यहाँ गलती कर बैठते हैं

बहुत से लोग का यह सोचना रहता हैं कि पुलिस हर शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज करके किसी को भी जेल भेज सकती है। वास्तव में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। पुलिस और अदालत दोनों को अपना-अपना कानून की प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। यदि किसी काम को कानून अपराध नहीं मानता है, तो वह केवल शिकायत होने से वह IPC का Offence नहीं बनाया जा सकता है।

इसी तरह से कई लोग नैतिक गलती और कानूनी अपराध को एक ही मानने की बहुत बड़ी गलती कर देते हैं, जबकि दोनों में एक बड़ा अंतर है।

सवालसही जवाब
क्या हर गलत काम Offence है?❌ बिल्कुल नहीं
Offence कब माना जाता है?जब कानून में उसके लिए सजा दी गई हो
क्या हर नैतिक गलती अपराध है?❌एकदम नहीं
क्या IPC के अलावा भी अपराध होते हैं?✅ हाँ, कई विशेष कानूनों में होते है

निष्कर्ष: कानून और नैतिकता हमेशा एक जैसी नहीं होती

भारतीय कानून में हर गलत काम Offence नहीं माना जा सकता है। कोई भी कार्य को तभी अपराध मान सकते है जब उसके लिए कानून में स्पष्ट दंड का प्रावधान दिया गया हो और अदालत के सामने उसके सारे आवश्यक कानूनी तत्व साबित किए जा सकते हो।

इसलिए हमे पता होना चाहिए की किसी भी घटना को केवल सुनकर उसे अपराध मान लेना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। पहले यह समझना बहुत जरूरी है कि वह सामाजिक या नैतिक गलती होती है, या वास्तव में भारतीय कानून के अनुसार एक Offence होता है। यही सही कानूनी जानकारी एक जागरूक नागरिक की सबसे बड़ी ताकत होती है।

1 thought on “क्या हर गलत काम IPC के अनुसार Offence होता है? पूरा कानूनी सच”

Leave a Comment