Table of Contents
आज के समय में ₹25,000 के आसपास फोन खरीदने वाला सभी व्यक्ति सिर्फ धमाकेदार Processor ही नहीं देखता है। बल्कि किसी को बैटरी चाहिए होगा, किसी को अच्छा कैमरा पसंद होगा, तो किसी को ऐसी शानदार स्क्रीन चाहिए की जिस पर दिनभर वीडियो और सोशल मीडिया आराम से वो चला सके। तो आपके लिए यह Realme 16x 5G लाया गया है जी की आपके इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की तगगड़ी battery ही है, लेकिन सबके मन में सवाल यह है कि क्या बाकी चीजें भी इसकी कीमत को सही साबित करने का काम करेंगी?

Realme 16x 5G की कीमत और मुख्य जानकारी
अगर आप भी भारत में रहने वाले व्यक्ति है तो आपके लिए Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है। इस कीमत पर आपको 4GB RAM और 128GB storage वाला मॉडल मिल जाता है। इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 का processor मिलता है साथ में ही 6.8-inch Full HD+ नहीं बल्कि HD+ LCD display मिल जाता है, 144Hz refresh rate के साथ 7000mAh battery और 45W fast charging आता है। कैमरे में आपको 50MP AI rear camera और 8MP front camera मिल जाता है। यह फोन Android 16 आधारित Realme UI 6 पर चलता है और IP65 water तथा dust resistance भी आपको मिल जाती है।
Realme 16x 5G रोजमर्रा के इस्तेमाल में कैसा है? – Realme 16x 5G 7000mAh battery

अगर आप भी ज्यादातर समय जैसे WhatsApp, YouTube, Instagram, कॉलिंग, Google Maps और इंटरनेट चलाने में निकालने का काम करते है तो Realme 16x 5G का अनुभव सामान्य उपयोग के लिए ठीक दिखाई पड़ता है। इसमें 144Hz refresh rate की वजह से स्क्रॉलिंग काफी ही सहज लगती है।
हालांकि इस कीमत पर आपको जो HD+ LCD panel है व्वो थोड़ा निराश कर सकता है। लेकिन वीडियो और सामान्य इस्तेमाल में यह आपका काम आराम से कर देगा, लेकिन जो लोग ज्यादा साफ और रंगीन स्क्रीन के आदी होते हैं, उन्हें AMOLED या ज्यादा resolution वाली स्क्रीन वाले विकल्प भी देखने तो चाहिए ही।
Which Realme phone has a 7000mAh battery?
Realme 16x 5G इस series के उन मॉडलों में शामिल किया है जिसमें आपको 7000mAh battery दी गई है। और वहीं देखा जाए तो Realme 16T 5G इससे भी बड़ी 8000mAh battery के साथ आता है।
Is the Realme 16 5G waterproof?
हम आपको बताते है की इस फोन को पूरी तरह waterproof कहना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। क्योंकि Realme 16x 5G को IP65 water और dust resistance मिली हुए है, जिसका मतलब पानी की छींटों और धूल से सुरक्षा करना होता है। इसे पानी में डुबाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Is Realme best or Vivo?
इस चीज को देखा जाए तो दोनों ही कंपनियों की अपनी खूबियां हैं। लेकिन एक तरह से Realme अक्सर ज्यादा battery के साथ तेज charging और ज्यादा specifications देने की कोशिश करता रहता है, जबकि वही Vivo कई models में camera और design पर ज्यादा ध्यान देने का काम करता है। अगर आपकी भी पहली प्राथमिकता battery और features होते हैं तो आपके लिए Realme बेहतर लग सकता है, लेकिन वही बात करे की camera को लेकर तो वहा ज्यादा महत्व देने वालों को Vivo के विकल्प भी देखने चाहिए होंगे।
Realme 16x 5G ₹25,999 में खरीदना चाहिए?
अगर आपकी भी पहली प्राथमिकता लंबी battery life और 144Hz screen और 5G connectivity होती है तो आपके लिए Realme 16x 5G एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। लेकिन वही बात करे की ₹25,999 पर इसकी HD+ LCD screen को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए इसे बिना तुलना किए “Budget King” कहना हम सबके लिए जल्दबाजी होगी।









Lajwab phone 📱