Table of Contents
Mahindra Thar OG new model 2026 ने एक बार फिर से अपनी मशहूर तीन-दरवाजे वाली Thar को नए Thar OG नाम के साथ फिर से पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती धमाकेदार कीमत ₹10.32 लाख एक्स-शोरूम रखी जा चुकी है। इस Thar में सबसे खास बात यह है कि इस बार बदलाव सिर्फ सामने के डिजाइन तक ही सीमित नहीं रखी गई हैं, बल्कि अबकी बार इस गाड़ी के प्लेटफॉर्म के साथ सस्पेंशन, स्टीयरिंग, इंजन और सुरक्षा में भी कई सुधार देखने को मिल रहे हैं।
Mahindra Thar OG new model 2026 का नया डिजाइन कितना बदला है?

नई Thar OG पहली नजर में ही पुरानी Thar की पहचान को बरकरार रखने का काम करती है, लेकिन इस बार Mahindra ने सामने से इसका अंदाज काफी नया बना दिया है। इसमें आपको नई ग्रिल के साथ LED लाइटिंग, नए बंपर और 19-इंच अलॉय व्हील मिल रहे हैं। और साथ में आपको दो नए रंग Artemis Silver और Jeans Blue भी जोड़े जा चुके हैं।
और बात करे तो अंदर की तरफ तो कंपनी ने इसे थोड़ा ज्यादा प्रीमियम बनाने की भरपूर कोशिश की ही है। जिसमें आपको अन्दर की तरफ भूरे रंग की लेदर जैसी सीटें और पीछे बैठने वालों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं आपको मिल रही है जो आपको रोजाना इस्तेमाल को पहले से बेहतर बनाने का काम करती हैं।
Mahindra Thar OG चलाने में पहले से कितनी अलग है?

इस बार नई Thar OG में आपको सबसे बड़ा बदलाव इसके अंदर छिपा दिखाई देता है। इसे M_Glyde 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें नया Pentalink सस्पेंशन भी दिया गया है। कंपनी ने DAVINCI Damping तकनीक का भी इस्तेमाल किया है, जिसका उद्देश्य खराब से खराब सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर सवारी को ज्यादा आरामदायक बना देना है।
अबकी बार इसके स्टीयरिंग में भी बदलाव देखने को मिल रहे है। इसका फायदा आपको शहर में गाड़ी चलाते समय और मोड़ काटते वक्त महसूस हो सकता है। यानी नई Thar OG का ध्यान केवल ऑफ-रोडिंग पर नहीं है, बल्कि रोजाना सड़क पर इस्तेमाल को भी बेहतर बनाने पर भी की गई है।
Mahindra Thar OG की ताकत ऑफ-रोडिंग में कितनी बढ़ी?
इस बार जो Thar खरीदने वाले लोगों के लिए ऑफ-रोड क्षमता दी जाने वाली है वो सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक बनाई गई है। इसके साथ आपको नई Thar OG में Electronic Locking Differential और Terrain Modes दिए जा चुके हैं। इससे अलग-अलग तरह की सतह पर गाड़ी को संभालने में आपको मदद मिल जाती है।
इसके अलावा आपको इसमें पेट्रोल और बड़े डीजल इंजन वाले संस्करणों में ज्यादा ताकत दी जा चुकी है। और साथ में यह गाड़ी 1.5-लीटर डीजल वाला शुरुआती मॉडल 119hp और 300Nm के साथ आपको मिलता है, जबकि इसमें 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल वाले विकल्प धमाकेदार ताकत देने का काम करते हैं।
Mahindra Thar OG में सुरक्षा कितनी मजबूत है?
सुरक्षा के मामले में देखा जाए तो नई Thar OG में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल जाते हैं। कंपनी ने इस बार छह एयरबैग के साथ सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ESP और आगे पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी देने का काम कर दिए हैं। हालांकि इस बार सभी सुरक्षा सुविधाएं को देखते यह गाड़ी बहुत शानदार तरीके से बनाई गई हैं, इसलिए खरीदने से पहले चुने हुए वेरिएंट की जानकारी देखना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो सकता है।
Mahindra Thar OG की कीमत और वेरिएंट कौन-कौन से हैं?
अब बात कर लेते है कीमत के बारे में भी जो की Thar OG की शुरुआती कीमत ₹10.32 लाख है और साथ में इसकी कीमत टॉप वेरिएंट में ₹18.99 लाख एक्स-शोरूम तक चली जाती है। इसमें आपको AXT, LXT और ZXT तीन वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं। इसमे शुरुआती कीमत वाला AXT केवल 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स और RWD के साथ मिल जाता है।
लेकिन आपको कंपनी के अनुसार ये शुरुआती कीमतें 30 नवंबर 2026 तक की डिलीवरी के लिए लागू किया गया हैं और डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होनी लगेगी है।
Mahindra Thar OG new model 2026 किसके लिए खास है?
अगर आपको कुछ ऐसी SUV लेनी है और जिसका लुक देखने में अलग हो और साथ में ऑफ-रोडिंग क्षमता मजबूत देखने को मिले और जिसे रोजाना शहर में भी चलाया जा सके, तो Thar OG पर ध्यान दिया जा सकता है। अबकी बार Mahindra ने केवल इसका रूप बदलने के बजाय अंदर की तकनीक और सवारी के अनुभव पर भी काम करके दिखाया है।









This is my dream ❤️❤️❤️❤️❤️💯💯💯
Jarur pura hoga bhai❤️