Table of Contents
आज के समय के अनुसार फोन खरीदते समय सिर्फ कैमरा या Processor देखना ही काफी नहीं हुआ करता है। बहुत से लोग ऐसा फोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चलती रहे, स्क्रीन अच्छी हो, कैमरा रोजमर्रा की फोटो और वीडियो के काम आए और फोन थोड़ा मजबूत भी दिखाई दे। Moto G Max इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की धमाकेदार बैटरी है, लेकिन ₹27,999 खर्च करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बाकी चीजें भी उतनी ही मजबूत हैं? आईए जानते है।

Moto G Max की कीमत और मुख्य जानकारी – Moto G Max 7000mAh battery test
भारत में Moto G Max की कीमत ₹27,999 रखी गई है। इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ 6.72 इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 7,000mAh बैटरी और 30W का शानदार TurboPower चार्जिंग भी मिलती है। इस फोन के कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा दिया गया है और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि इसमें सामने 32MP कैमरा मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है और आपको यह फोन IP64 सुरक्षा के साथ मिलता है।
Which Moto G model is best?
अगर Moto G परिवार में बैटरी और लंबे उपयोग को प्राथमिकता दी जाए तो Moto G Max काफी आकर्षक विकल्प दिखाई पड़ सकता है। वहीं कम कीमत में 7,000mAh बैटरी वाले दूसरे Moto G Power मॉडल भी उपलब्ध हैं। इसलिए सिर्फ नाम देखकर नहीं, बल्कि अपनी जरूरत और बजट देखकर चुनाव करना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
Is Moto G better than Samsung?
हम आपको बताए की इसका जवाब आपके पूरी तरह उपयोग पर निर्भर करने का काम करता है। Moto G Max की बड़ी बैटरी और साफ Android अनुभव ही इसकी ताकत बनता हैं, जबकि Samsung के फोन आमतौर पर One UI, अपडेट और AMOLED स्क्रीन जैसे पहलुओं में मजबूत विकल्प देते रहते हैं। अगर आपके लिए बैटरी सबसे जरूरी है तो Moto G Max आकर्षक हो सकता है, लेकिन बेहतर स्क्रीन और सॉफ्टवेयर सुविधाओं के लिए Samsung पर भी नजर रखना उतना ही जरूरी है।
Why are Moto G phones so cheap? – Moto G Max 7000mAh battery test
यह सवाल बहुत लोगों का है आईए समझते है Moto G फोन को आमतौर पर जरूरी हार्डवेयर और रोजमर्रा के उपयोग पर ज्यादा ध्यान देकर कीमत को नियंत्रित रखने के लिए बनाया जाता है। लेकिन महंगे फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स हर मॉडल में देने के बजाय Motorola बैटरी, स्क्रीन, कैमरा और सामान्य प्रदर्शन का संतुलन बनाने की कोशिश करने का काम करता है।
Moto G Max की 7000mAh बैटरी कितनी खास है?

यही फोन का वह हिस्सा है जहां Moto G Max बाकी कई फोनों से अलग नजर दिखाई देना लगता है। आपके लिए 7,000mAh की बैटरी हल्के और सामान्य उपयोग में लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है। जैसे की यात्रा करने वाले, ज्यादा वीडियो देखने वाले या दिनभर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
इसमें आपको 30W चार्जिंग भी मिल जाती है जो की बहुत तेज नहीं कही जा सकती है, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह संतुलित तो हो सकता है।
Moto G Max ₹27,999 में खरीदना चाहिए?
अगर आपकी पहली प्राथमिकता बहुत लंबी बैटरी को दी जाटी है, बड़ी 120Hz स्क्रीन, मजबूत बॉडी और रोजमर्रा का भरोसेमंद उपयोग है, तो Moto G Max पर विचार किया जा सकता है। लेकिन आप जैसे ₹27,999 में AMOLED स्क्रीन चाहने वालों को दूसरे विकल्पों से तुलना जरूर करनी चाहिए।
यह भी पढे: ₹24,999 में Nothing Phone (3a) – पारदर्शी डिजाइन और AI फीचर्स के साथ क्या यह सबसे अलग फोन है?










😲 wow
Nice 👍🏻