Table of Contents
हम आपको बताए की देशभर में पेट्रोल और डीजल को लेकर बहुत तेजी से लोगों की नजर लगातार इनके कीमतों पर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते आ रहे है, जिसके बाद भी सबका यह मानना है कि भारत में भी तेल के दाम में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं। हालांकि इस समय दिल्ली, यूपी के साथ बिहार समेत कई राज्यों में तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत देते हुए बहुत से बड़े बदलाव तो नहीं किए हुए हैं। लेकिन आगे क्या हो सकता है इसका कुछ कहा नहीं जा सकता।
आज के अपडेट के अनुसार सोमवार को भी दिल्ली, यूपी के साथ बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना की तरह स्थिर दिखाई दे रही हैं। लेकिन हमारे बहुत से एक्सपर्ट का यह कहना हैं कि अगर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार इसी तरह बढ़ती देखने को मिलती रही, तो आने वाले कुछ दिनों में काफी असर देखने को हमे मिल सकता है।
What is the petrol diesel price in Delhi?- Petrol Diesel Latest Price Today
चलिए जानते है की दिल्ली में क्या हो रहा है, दिल्ली की हम बात करें तो यहां पेट्रोल करीब ₹94–95 प्रति लीटर मिल रहा है और डीजल लगभग ₹87–88 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ देखने को मिल रहा है। वहीं हम बात करे की उत्तर प्रदेश की तो अलग-अलग शहरों के हिसाब से थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ लखनऊ, नोएडा और कानपुर जैसे शहरों में थोड़े बहुत पैसों का अंतर भी सामने आ रहा है, लेकिन बड़ी राहत की बात तो यह रही है कि अचानक में कोई भारी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।
What is the petrol diesel price in UP Bihar?
अब बात करते है की बिहार को लेकर, बिहार में हमेशा की तरह से इस बार भी पेट्रोल की कीमतें अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा बड़ी हुए दिखाई दे रही हैं। पटना के समेत बहुत से जिलों में पेट्रोल ₹105 से ₹106 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है जो की बहुत बड़ी बात है, जबकि डीजल ₹91 से ₹93 प्रति लीटर के बीच हो गया है। बिहार में राज्य टैक्स और वैट ज्यादा होने की वजह से वहाँ पर इतना ज्यादा महंगा तेल है।
क्यों बढ़ रही है तेल बाजार को लेकर चिंता?

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा तो उस रिपोर्ट का किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि बहुत से तेल कंपनियों की कीमतों को नियंत्रित रखने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया जा रहा है की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सैकड़ों करोड़ रुपये का बोझ अपने ऊपर झेल रही हैं। यही वजह है कि आने वाले समय के अनुसार सरकार और कंपनियों पर कीमत बढ़ाने का दबाव बढ़ने का संभावना हो सकता है।
हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से फिलहाल यह साफ कर दिया गया है कि तुरंत पेट्रोल-डीजल महंगा करने का कोई प्रस्ताव तो नहीं किया जाएगा, इसके साथ चुनाव खत्म होने के बाद भी सरकार ने जनता को राहत देने के लिए बहुत सी कोशिश की है ताकि महंगाई का सीधा असर आम लोगों पर न पड़ पाए।
एक और बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चलता दिखाई दे रहा है यह एक तनाव माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होने से भारत जैसे बहुत से देशों पर यह दबाव बहुत तेजी से बढ़ता दिखाई दे सकता है क्योंकि हम आपको याद दिलाए की भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करने का काम करता है। इसका यही कारण है कि आने वाले कुछ हफ्ते तेल बाजार के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।
फिलहाल लोगों को राहत, लेकिन आगे बढ़ सकती है चिंता
फिलहाल आम लोगों के लिए राहत की बात तो यही है कि दिल्ली, यूपी के साथ बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल है। लेकिन अगर यह अंतरराष्ट्रीय हालातों में कोई सुधार नहीं दिखाई दिए तो आने वाले कुछ दिनों में तेल की कीमतों में हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोग रोज सुबह जारी होने वाले नए रेट पर नजर बनाए हुए हैं।















Petrol diesel rate to bdega hi n jb rate nhu bdega tb artkik vyastha kaise sudhregi des ki