Table of Contents
आज के समय के अनुसार भारत डिजिटल बन चुका है और बैंक अकाउंट को खोलना अब कोई बहुत मुश्किल काम नहीं रह गया क्युकी पहले जब बैंक ब्रांच के कई चक्कर लगा कर थक जाते थे और अब वहीं सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोल दिया जा रहा है
इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया लाए है और जरूरी दस्तावेज़, फायदे, सावधानियाँ और वो बातें भी बताएंगे जो अक्सर लोग भूल जाया करते हैं।
ऑनलाइन बैंक अकाउंट क्या होता है? – how to open a bank account online
ऑनलाइन बैंक अकाउंट यह एक प्रकार का वह सेविंग अकाउंट होता है जिसे आप बैंक की ही आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के ज़रिए खोल सकते हैं।
और इसमें आपकी पहचान e-KYC या Video KYC के माध्यम से कराई जाती है, जिससे अकाउंट तुरंत ही या कुछ ही घंटों में एक्टिव हो जाता है और UPI, Mobile Banking और Net Banking तुरंत चालू हो जाते है अकाउंट खुलने के बाद और इसमे डेबिट कार्ड की सीधे घर पर डिलीवर हो जाती है।
ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज़
ऑनलाइन अकाउंट खोलने के लिए नीचे दिए गए कुछ डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी है:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- वैध ई-मेल आईडी
- डिजिटल या हाथ से किया गया सिग्नेचर
⚠️ नोट: अगर आपके पास PAN कार्ड नहीं है तो अकाउंट पर अधिक लेन-देन करने पर लिमिट लग सकती है इसलिए लिमिट को ध्यान मे रख कर पेमेंट करे।
How to Open a Bank Account Online – Step by Step Process
Step 1: बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलें
सबसे पहले आपको उस बैंक की Official Website या Mobile App पर जाना होगा, जिसमें आप अकाउंट खोलना चाहते हैं।
Step 2: “Open Savings Account” विकल्प चुनें
अब आपको Savings Account / Zero Balance Account का ऑप्शन दिखेगा।
Step 3: मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन करें
आपके मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
Step 4: पर्सनल और KYC डिटेल्स भरें
- पूरा नाम भरे
- जन्म तिथि भरे
- स्थायी पता भरे
- आधार और पैन नंबर भरे
Step 5: e-KYC या Video KYC पूरा करें
फिर आपको ये कुछ verification करना पड़ेगा
- कैमरे के सामने बैठकर चेहरा दिखाएँ
- आधार और पैन कार्ड वेरिफाई करें
- बैंक अधिकारी कुछ बेसिक सवाल पूछ सकता है
Step 6: अकाउंट एक्टिवेशन
आप जब सभी स्टेप्स को पूरे तरह से पूरा कर लेंगे तो आपका अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिव हो जाता है और आपको Account Number भी मिल जाएगा।
भारत में ऑनलाइन अकाउंट खोलने वाले प्रमुख बैंक
भारत के बहुत सारे बड़े बैंक ऑनलाइन अकाउंट ओपन करने की सुविधा दे दिए हैं जिनमे से ये कुछ:
- State Bank of India (SBI)
- HDFC Bank
- ICICI Bank
- Axis Bank
- Kotak Mahindra Bank
- AU Small Finance Bank
- Paytm Payments Bank
ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलते समय ध्यान रखने योग्य बातें
⚠️ केवल बैंक के ही आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का प्रयोग करें
⚠️ OTP, CVV या पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें
⚠️ Video KYC के समय किसी अच्छी जगह बैठे जहा रोशनी हो
⚠️ किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से सावधान रहें
क्या ऑनलाइन बैंक अकाउंट सुरक्षित होता है?
हाँ ✅
यह ऑनलाइन बैंक अकाउंट RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी तरह safe होता है।
लेकिन बशर्ते आप अपनी बैंकिंग जानकारी को अपने मे गोपनीय रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप बैंक के चक्कर लगा लगा कर थक गए है तो ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलना सबसे बेहतर सबसे अच्छा विकल्प है।
आज के समय के अनुसार यह तरीका न केवल आसान है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद भी है।
अगर आपको यूट्यूब चैनल बनाना है तो इस एक आर्टिकल को पढ़ कर आप आसानी से बना सकते है – link












