Tata Punch 2026 Review, ये हमारी कार, Tata Punch हमेशा से एक मजबूत बॉडी, 5-Star सेफ्टी के साथ इमेज और माइक्रो-SUV स्टाइल के लिए भी जानी गई है।
अब 2026के इस शुरुवाती दौर में Tata Punch टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो गई है, जिससे यह साफ किया गया है कि कंपनी ने इसमें डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी तीनों पर बहुत अच्छे से काम कर रही है।
इस Tata Punchके Review में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि नई Punch 2026 में क्या बदला गया, क्या पहले से बेहतर हुआ और क्या ये खरीदने के लायक होगी या नहीं।

📅 लॉन्च डेट (Expected Launch Date)
👉 Tata Punch 2026 के
शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद बताई जा रही है।
💰 ऑन-रोड कीमत (Expected On-Road Price)
अनुमान के साथ इसकी कीमत (शहर के अनुसार अलग-अलग):
- बेस वेरिएंट: ₹7.50 लाख*
- टॉप वेरिएंट: ₹10.50 लाख*
(यह बात ध्यान रखे की ये एक अनुमानित ऑन-रोड कीमत है)
⛽ माइलेज (Expected Mileage)
- पेट्रोल: 20–22 km/l तक दे सकती है।
- CNG: 26 km/kg तक हो सकती है।
हमारे रियल-वर्ल्ड में भी Punch का माइलेज किफायती माना गया हैं।

🧠 ADAS और सेफ्टी फीचर्स (Safety & ADAS)
हमारे इस Tata Punch में पहले ही सेफ्टी को आगे रखा गया है, 2026 मॉडल में और भी सुधार किए गए है:
- 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट)
- ESC (Electronic Stability Control)
- 360-डिग्री कैमरा (संभावित)
- लेन वार्निंग जैसे ADAS-lite फीचर्स (टेस्टिंग के आधार पर उम्मीद बताई गई है)
- मजबूत 5-Star प्लेटफॉर्म
🛋️ इंटीरियर (Interior Updates)
केबिन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल रहे हैं:
- नया डैशबोर्ड लेआउट, जो की पहले से बहुत बेस्ट है
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा
- बेहतर सीट फैब्रिक और फिनिश
- ज्यादा स्टोरेज स्पेस
🚘 एक्सटीरियर डिजाइन (Design Changes)
2026 में Tata Punch को देखने में बदलाव साफ नजर आ रहे हैं:
- फ्रंट में नया ग्रिल डिजाइन दिया गया है
- LED DRLs का अपडेटेड पैटर्न दे दिया गया है
- नया बंपर स्टाइल (ज्यादा SUV लुक)
- अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन
- पीछे की तरफ रिफ्रेश्ड टेल-लैम्प्स
KIA Seltos 2026 Review – Price, Launch Date, Safety Rating, Design, Features & More – link










