Section 375 vs 376 Explained in Hindi: Definition vs Punishment

Published On: March 20, 2026
Follow Us
IPC Section 375 और 376 के बीच अंतर को दर्शाती कानूनी प्रतीक और न्याय से जुड़ी जानकारी वाली छवि

भारतीय दंड संहिता (IPC) में Section 375 और Section 376 दोनों ही एक तरफ से बलात्कार (Rape) से जुड़े कानून में आते हैं, लेकिन इन दोनों का काम अलग-अलग है।
आमतौर पर लोगों से भूल होकर इन दोनों धाराओं को एक जैसा समझने की गलती कर देते हैं, जबकि यह एक असल में अपराध की परिभाषा को बताने का काम करती है और दूसरी उसकी सजा तय करने का काम करती है

Section 375 IPC क्या है? (Definition of Rape)

IPC Section 375 सबको यह बताती है कि किन सभी परिस्थितियों में किसी भी कृत्य को बलात्कार (Rape) माना जाता है।
यह धारा पूरी तरह से “अपराध की परिभाषा” पर आधारित होती है।

सरल शब्दों में समझिए, अगर:

  • महिला की सहमति ना हो, उसके साथ जबर्दस्ती हुए हो
  • उस महिला की सहमति दबाव, डर या धोखे से ली गई हो
  • पीड़िता नाबालिग में आती हो

तो यह सब देखकर वह कृत्य Section 375 के तहत बलात्कार माना जाता है।

यह धारा यह तय करने का काम करती है कि कौन-सा व्यवहार अपराध माना जाता है

Section 376 IPC क्या है? (Punishment for Rape)

यह Section 376 IPC उसी अपराध की सजा तय करने जाती है जो की Section 375 में परिभाषित किया जा चुका हो।

इस धारा के तहत:

  • बलात्कार के अपराध में न्यूनतम 10 साल की सजा सुनाई जाती है
  • गंभीर मामलों में उम्रकैद तक की भी सजा हो सकती है
  • और इसके तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है

यानी Section 376 आपको यह बताने का काम करती है कि अपराध करने पर क्या सजा होगी

📊 Section 375 vs 376 – Simple Comparison Chart

आधारSection 375Section 376
कामबलात्कार की परिभाषासजा तय करना
फोकसConsent (सहमति)Punishment (सजा)
लागू कब होता हैअपराध को पहचानने मेंअपराध साबित होने के बाद
परिणामअपराध तय होता हैसजा दी जाती है

Section 375 में सबसे महत्वपूर्ण शब्द तो यही माना जाता है की — Consent
कानून के अनुसार सहमति तभी वैध मानी जाती है जब वह:

  • सहमति स्वतंत्र रूप से दी गई हो
  • किसी दबाव या डर के बिना हो
  • पूरी समझ के साथ दी गई हो

अगर सहमति इन शर्तों को पूरा नहीं करती है तो वह कानूनी रूप से मान्य नहीं मानी जाती है।

Section 375 और 376 साथ में कैसे काम करते हैं?

इन दोनों धाराओं को अलग-अलग करके कभी नहीं समझना चाहिए, क्योंकि ये एक-दूसरे से जुड़े हुए होते हैं

  • पहले Section 375 से तय किया जाता है कि अपराध हुआ है भी या नहीं
  • अगर अपराध को साबित किया जाता है, तो Section 376 के तहत सजा देने का काम आगे बढ़ता है

यानी की यह दोनों कानून मिलकर पूरा कानून बनाते हैं।

Practical Example से समझिए

मान लिया जाए की किसी केस में आरोप है कि किसी महिला के साथ जबरन संबंध बनाने का काम किया गया।

  • अदालत पहले तो यह देखेगी कि क्या यह Section 375 के तहत बलात्कार माना जाता है
  • अगर हाँ, तो यह फिर Section 376 के तहत सजा को तय करने का काम किया जाएगा

इस तरह से दोनों धाराएँ एक ही केस में अलग-अलग भूमिका को निभाती रहती हैं।

Section 376 में सजा कब और कठोर होती है?

कुछ परिस्थितियों में यह सभी सजा और भी सख्त हो जाती है, जैसे:

  • पीड़िता नाबालिग हो अभी
  • अपराध सामूहिक (Gang Rape) किया गया हो
  • आरोपी ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके किया हो

इन सभी मामलों में अदालत सीधे अधिक कठोर सजा दे सकती है।

आम गलतफहमियाँ

बहुत से लोगों के मन में यह रहता हैं कि:

  • Section 375 = सजा
  • Section 376 = अलग अपराध

लेकिन यह उनकी गलती है।

सही समझ यह है कि:

  • 375 = Definition
  • 376 = Punishment

निष्कर्ष: Section 375 vs 376 in Hindi

Section 375 और 376 भारतीय कानून के दो सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं जो की यह दोनों मिलकर बलात्कार से जुड़े मामलों को पूरी तरह कवर करने का काम कर देते हैं।

एक यह तय करने का काम करता है कि अपराध हुआ है या नहीं,
और दूसरा यह सुनिश्चित करने का काम कर देता है कि अपराधी को उचित सजा मिल सके।

इसलिए इन दोनों धाराओं को साथ में समझना ही सही कानूनी समझ होती है।

अगर आपको Rape Law के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो Section 376 को पूरा पढ़ सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment