ICAI Complete Guide: Foundation से लेकर Final तक CA बनने का पूरा सफर

Published On: November 6, 2025
Follow Us
ICAI Complete Guide – Foundation से लेकर Final तक Chartered Accountant बनने की पूरी जानकारी

ICAI Complete Guide- अगर आप भी Chartered Accountant (CA) बनने का सपना देखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्युकी भारत में CA बनने का एकमात्र आधिकारिक रास्ता  यही है – ICAI (The Institute of Chartered Accountants of India)
यह वही संस्था है जो की आपको CA कोर्स कराती है और आपका परीक्षा लेती है और आपको प्रोफेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का मौका भी देती है।

🔹 ICAI क्या है?

ICAI (Institute of Chartered Accountants of India) भारत की एक राष्ट्रीय प्रोफेशनल संस्था है, जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुए थी।
यह संस्था भारत सरकार के Corporate Affairs Ministry के अंतर्गत काम करता हैं।
इसका मुख्य काम यह है की –

  • Chartered Accountancy Course संचालित करना और सुचारु रुप से चलाना
  • परीक्षा आयोजित करने का काम
  • मेंबर्स को रजिस्टर करने का काम
  • और अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स को मेंटेन करने का काम

🎯 CA Course में कितने लेवल होते हैं?

CA बनने के लिए आपको ICAI के तीन मुख्य लेवल को सफलता पूर्वक पार करना पड़ेगा:

  1. CA Foundation
  2. CA Intermediate
  3. CA Final

इनके साथ-साथ एक Articleship (Internship) भी करनी पड़ती है।

🧩 1. CA Foundation Course

CA बनने का पहला स्टेप ये होता है।

📚 Subjects:

  • Principles and Practice of Accounting
  • Business Laws and Business Correspondence
  • Business Mathematics, Logical Reasoning and Statistics
  • Business Economics and Commercial Knowledge

🕒 Eligibility:

आपको 12वीं कक्षा (Commerce या किसी भी stream) से पास होनी चाहिए।

⏳ Duration:

आमतौर पर आपको 4 से 6 महीने की तैयारी से यह परीक्षा को दी जा सकती है।

ICAI Complete Guide

🧮 2. CA Intermediate Course

Foundation पास करने के बाद आप Intermediate लेवल में हल जाते हैं।
इसमें आपको दो ग्रुप देखने को मिलते हैं — Group 1 और Group 2।

📘 Subjects:

Group 1

  1. Accounting
  2. Corporate and Other Laws
  3. Cost and Management Accounting
  4. Taxation

Group 2

  1. Advanced Accounting
  2. Auditing and Assurance
  3. Enterprise Information Systems & Strategic Management
  4. Financial Management and Economics for Finance

⏳ Duration:

कम से कम 8 महीने की तैयारी की सलाह दी जाती है।

🧑‍💼 3. Articleship (Practical Training)

Intermediate के बाद छात्र को 3 साल की Practical Training (Articleship) कारवाई जाती है।
यह एक Chartered Accountant के अधीन होती है, जहाँ आपको रियल अकाउंटिंग, टैक्सेशन और ऑडिटिंग का सीखने का मौका मिलता हैं या ये कह सकते हैं की आपको इनका अनुभव होता हैं।

🧾 4. CA Final Course

Articleship करने के दौरान या उसके बाद आप CA Final के लिए आगे रजिस्टर कर सकते हैं।

📚 Subjects:

Group 1

  1. Financial Reporting
  2. Strategic Financial Management
  3. Advanced Auditing and Professional Ethics
  4. Corporate & Economic Laws

Group 2

  1. Strategic Cost Management and Performance Evaluation
  2. Direct Tax Laws and International Taxation
  3. Indirect Tax Laws
  4. Elective Paper (Risk Management, Financial Services, International Taxation, etc.)

🎓 CA बनने के बाद Career Options

जब आप एक बार CA  बन गए तो उसके बाद आपके पास बहुत से अच्छे विकल्प होंगे:

  • Audit Firm में नौकरी करना
  • Corporate Companies में Finance Department
  • Tax Consultancy या अपनी खुद की फर्म खोलना
  • Government Jobs और PSU में अवसर
  • Abroad (UAE, UK, US) में उच्च पदों पर काम करने का मौका मिलता हैं

💰 Salary और Scope

एक नए Chartered Accountant की शुरु में सैलरी ₹6 से ₹10 लाख प्रति वर्ष तक होती हैं जो की बहुत बढ़िया हैं।
अनुभव बढ़ने के साथ यह ₹25-30 लाख तक या उससे अधिक भी हो जाता हैं।

🕓 Important Details

CategoryInformation
OrganizationInstitute of Chartered Accountants of India (ICAI)
HeadquartersNew Delhi
Established1 July 1949
Course LevelsFoundation, Intermediate, Final
Official Websitehttps://www.icai.org

🔍 निष्कर्ष (Conclusion)

ICAI केवल एक संस्था नहीं, बल्कि यह लाखों छात्रों के सपनों की एक मंज़िल होती है।
यहाँ से CA बनना मेहनत, लगन और धैर्य का खेल होता है — लेकिन एक बार सफलता मिलने के बाद आपका career secure और सम्मानित दोनों बन जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment