UPI यूजर्स अलर्ट! 2026 में किन ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज?

Published On: January 9, 2026
Follow Us
UPI transaction charge 2026 update for Indian users

UPI transaction charge 2026, भारत में UPI आज भी हर छोटे से लेकर बड़े पेमेंट तक की रीढ़ बन गया है। यहा तक की सब्ज़ी वाले से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक सब जगह UPI ही चल रहा है, लोग बिना कोई  अतिरिक्त फीस के UPI का जोरों शोरों से इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब 2026 को लेकर सोशल मीडिया और WhatsApp पर हर जगह बस यह सवाल तेजी से घूम रहा है कि क्या अब UPI पर चार्ज लगेगा है? आईए जानते है क्या है सच, वो भी एकदम साफ तरीके से।

2026 में UPI को लेकर आधिकारिक सच्चाई

NPCI और RBI दोनों ने साफ कह दिया है कि पर्सनल UPI यूजर्स से सीधे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। साफ भाषा में समझिए अगर आप अपने फोन से किसी भी दोस्त या रिश्तेदार या जान-पहचान वाले के पैसे भेजते भी हैं, तो 2026 में भी यह सुविधा फ्री ही रहेगी। “UPI पेड हो गया” जैसी खबरें फिलहाल बहुत भ्रामक में चल रही हैं।

मर्चेंट पेमेंट पर क्या बदल सकता है?

जहां बदलाव की बात की जा रही है, वह है मर्चेंट यानी दुकानदार पेमेंट मतलब की जो आप दुकानों में QR को देखते है वही होता है मर्चेन्ट, जब आप किसी भी दुकान, होटल या बिजनेस को UPI से पेमेंट करते हैं, तो वहां MDR (Merchant Discount Rate) लागू हो सकता है आपके समझने और ध्यान देने वाली बात यह है कि यह चार्ज ग्राहक को नहीं देना पड़ेगा, बल्कि दुकानदार या बिजनेस अपना टैक्स भरेगा। साफ भाषा में, अगर आपने 500 रुपये का सामान खरीद लिया किसी दुकान से, तो आप अपने अकाउंट से पूरे 500 रुपये ही पेमेंट करेंगे, अलग से आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

वॉलेट से UPI पेमेंट का मामला

यह कुछ खास मामलों में से है, जैसे PPI Wallet (प्रीपेड वॉलेट) से UPI पेमेंट अगर आप करेंगे तो, अगर आपकी रकम ₹2,000 से ज्यादा होगी है, तो सिस्टम लेवल पर मामूली चार्ज लगा दिया जा सकता है। यह नियम पहले से ही मौजूद है लेकिन अब 2026 में इसे लेकर ज्यादा ही चर्चा की जा रही है।
हालांकि आम लोगों के लिए इसमें घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि यह रोजमर्रा के पर्सनल ट्रांसफर पर लागू नहीं किया जाता।

बिजनेस और कमर्शियल UPI अकाउंट्स

बड़े बिजनेस में, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और हाई-वॉल्यूम ट्रांजैक्शन करने वाले अकाउंट्स पर भी भविष्य में सर्विस चार्ज लागू होने की बड़ी संभावना दिखाई जा रही है। इसका मकसद UPI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाए रखना है।
लेकिन यह भी नियम पर्सनल यूजर्स पर लागू नहीं किया जाएगा, जो सिर्फ पैसे भेजने-पाने के लिए UPI का उपयोग करते हैं।

निष्कर्ष:

अब 2026 में UPI आम लोगों के लिए फ्री रहेगा। ये चार्ज की बातें मुख्य रूप से दुकानदारों, बिजनेस अकाउंट्स और कुछ खास वॉलेट ट्रांजैक्शन तक लगाई गई हैं। अगर आप रोज के कामों के लिए UPI का  इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बेफिक्र होकर इसका उपयोग करिए आपके लिए कोई टैक्स नहीं है।

Credit Card से Cash निकाला? ब्याज, फीस और CIBIL पर असर समझिए – link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment